ममता की गागर

मां, तू तो है , सुख की छाँव,

मन्दिर - मस्जिद तेरे पाँव,

कैसे भूलूँ , तेरे हाथों ने

मेरा हर पल सींचा था,

मेरा सपने पूरा करने,

अपना पल्ला खींचा था,

याद है मुझ को तेरी उँगली,

पग पग चलना सिखालाया,

जब जब मैं गिर पड़ती,

हंस हंस कर बहलाया

आज नहीं तू साथ हे मेरे,

बस तेरी मीठी यादें हैं

नाम ना तेरा झुकने दूँगी,

बस ख़ुद से ही वादे हैं

तेरी शिक्षा साथी मेरी,

जीवन की हर राह में

जब भी हैरान मैं भटकूँ,

भर लेती हो बाँह मे,

पौछ मेरे आँखों के आँसू,,

हाथों से सहलाती हो,

मेरे सपनों में आकर,

राह नई दिखला जाती हो.

शशि सेतिया