चल तू चल
ना कोई साथ दे तो क्या
ना कोई हाथ दे तो क्या
अकेले चल , अकेले चल ॥
वो अपने क्या जो छोड़ दे
वो सपने क्या जो सोने दे
समय तेरा , तेरा है पल॥
अपनी धड़कनों को सुन
तू अपने सपने खुद ही चुन
सफ़र तेरा , संभल के चल ॥
कठिन तेरा मुकाम हो
चुनौतियों भरा हो कल
सँभल के चल, तू बन संबल॥
(२२.०४.२०२५)
————————————————
