अन्डे में जीवन
हे प्रभु,तेरी कैसी माया
अन्डे में है जीवन पाया
कब तूने आँखें दे डाली
कब है नन्हा दिल धड़काया
नन्ही चोंच और नन्हे पंजे
कब पंखों से मुझे सजाया
लुढ़क- पडक कर, लुढ़क पडक कर
कभी इधर तो कभी उधर
बाहर कैसे मैं आ पाऊँ
हर पल ख़ुद को है भरमाया
फिर इक दिन ऐसा भी आया ,दीवारों को तोड़ गिराया
बाहर दुनिया रंगबिरंगी, देख देख फूला न समाया
बाहर सूरज की गर्मी ,शीतल रातों की सर्दी
तेज़ हवाओं के झोंके ,नन्हे पर अब कैसे रोकें
कहीं बाघ है , कही शिकारी
तू कोमल है, बड़ा अनाड़ी
माँ हर पल घबरातीं,
पंखों से बस ढकती रहती
माँ, तू मेरी फ़िक्र ना कर, क्या जो मेरे नन्हे पर,
दृढ़ इच्छा की शक्ति से बना ही लूँगा नभ में डगर

