ख़ामोश निगाहें
ख़ामोश निगाहें
बहुत कुछ कह जाती हैं,
जब लफ़्ज़
अपने ही शोर में
खो जाते हैं।
इन आँखों में
कोई सवाल नहीं,
बस इंतज़ार है—
कि शायद
तुम पढ़ लो
जो कहा नहीं गया।
ख़ामोशी की इस भाषा में
शिकायत भी इबादत बन जाती है,
और दूरी
एक लंबी दुआ।
अगर कभी
मेरी निगाहों से
नज़रें मिलें तुम्हारी,
तो पल भर रुक जाना—
यही ख़ामोशी
मेरा पूरा
इकरार है।
..
Shashi Dwivedi
assistant teacher
