थोड़ी धरती, हे धरती मां
मुझको भी दे देना,
ममता के आंचल से मां,
मुझको भी ढक लेना।
बाग- बगीचे, फूल लगाकर
हे मां इसे सजाऊं,
वर्षा-जल संचित कर
निर्मल जल पिलाऊं।।
हे धरती...
महक उठे मेरी बगिया,
जब रंग - बिरंगे फूल खिले,
चंपा, चमेली, गुलाब, गेंदा
पर गुन- गुन भौरें घूमें
फूल - फूल और कली- कली पर
....
शशि द्विवेदी
सहायक अध्यापिका
वाराणसी
