जीवन में फिर हम मिल ना पाए,
कुछ कह ना पाए कुछ सुन ना पाए,
मैं बता न सका तुम मेरे लिए क्या हो,
तुम समझ ना सकी तुम्हारा अस्तित्व ही मेरी अस्मिता है।
मैं तुमको विस्मृत करना चाहा,
जब जीवन में आगे बढ़ना चाहा,
तुम स्वप्नों में मेरे आकर,
सकल स्मृति को जगा कर,
चिर जागृत में छोड़कर,
जीवन को परिकल्पित कर,
ना जाने तुम कहां चली गई ?
मेरे मन में अब भी एक आस है,
इस मस्तिष्क को तेरी तलाश है,
तुम आस की अस्थि को बहा आओ,
तुम तलाश की लाश को लांघ आओ,
तुम आ जाओ, तुम आ जाओ,
तुम्म !!
