बैठा बैठा कहीं गुमसुम,
मैं कहीं खो सा जाता हूं,
मैं ' मैं ' कहां रह पाता हूं?
मैं तो ' तुम ' हो जाता हूं।
किसी और ही दुनिया में डूब जाता हूं।
स्मृतियां उजाड़ देती हैं उस दुनिया को,
जैसे बवंडर उजाड़ देता है नवजात वृक्षों को,
तुम पूनम की ' शशि ' बन जाती हो,
मैं समुद्री ज्वार भट बन रह जाता हूं,
तेरे पास आने की हज़ार कोशिश करता,
पर, छप्पाक से ज़मीन पर गिर जाता हूं।
फिर, मैं ' मैं ' हो जाता हूं,
अपने मुस्कान से गम को लेपता,
मुस्कान जो छल है,
मेरे साथ,तुम्हारे साथ
– शशि रं शांडिल्य
