थी प्रकृति आज मेहरबान प्रेयसी या था तेरा ये प्यार मुझपर। थी गिर रही बूंदें घटाओं से या आँखों का था इकरार मुझपर।। चल रही थी वो रुहानी हवा तेरी ज़ल्फों की थी सुहानी प्रवाह, थी कोयल-मोर की आवाज प्रिये या तेरे बोल ने मेरे कर्ण छुऐ । वो पत्ते हरे चमक रहे या तेरा चेहरा लालिमा में बहकर.. थी प्रकृति आज मेहरबान प्रेयसी या था तेरा ये प्यार मुझपर ।। वो सौंधी सुगंध थी महक रही या तेरी खुशबू में साँसें बहक रही, थी मल्हार मौसम मुस्कान वो तेरे इश्क का था एक प्रमाण वो । था आया मौसम बहार का या आयी थी तू खुद चलकर.. थी प्रकृति आज मेहरबान प्रेयसी या था तेरा ये प्यार मुझपर ।। मैं ग्रीष्म ऋतु सा प्यासा प्रेयसी तू बरखा बन कर मुझपे बरसी, तेरे इश्क में भींगने को हूँ तड़पा तू प्यार बरसाने को है तरसी । वो बूंद बनकर तू मूझपे गिरे ये दिल झूमे वो मोर बनकर.. थी प्रकृति आज मेहरबान प्रेयसी या था तेरा ये प्यार मुझपर ।।