कैसे किसने हृदय में,
वो ख्वाब दिया उछाल..
कब कहाँ टकराया वो,
रहा बस रहा मलाल..!!
चाहा तो उसपे वारना,
कर दूँ सारा संसार निहाल..
असम्भव सम्भव हुआ कहाँ,
रहा बस रहा मलाल..!!
तोड़ के सारा मायाजाल,
होके सबसे मैं बेहाल..
उस सपने को लगा लूँ गले,
रहा बस रहा मलाल..!!
सारे आज की सिलवटों में,
वो याद है जैसे गुज़रा साल..
हो मुकम्मल या भूल जाऊँ मैं,
क्यँ रहा बस रहा मलाल..!!