बना के लफ्जों को दर्पण अपना किया समर्पित हज़ारों शिद्दत , रातों की नींद का एक ही सहारा कोई मेरा.. और उसके खत...!! मिलन की बेला पर बेमेल सुध लबों को हया खुद के खुलने की , नयनों को प्रेम-ज्वार का भय आदत नहीं उन्हें किस्से बुनने की | मेरे कर्णों की लालसा को एक ही सहारा आँखों से सुनना उनकी लिखी बरकत , कोई मेरा.. और उसके खत...!! परिणाम कभी है अश्रुओं की धारा कभी खूबसूरत मुस्कान है आती , न कहा न किया जो मिलन पे ऐ प्रेयसी ऐसी अपनी रूह तू लफ्जों में बांध लाती | कल्पनाओं का एक संसार सजाकर तेरे लफ्जों से तुझको बनाकर ., अनदेखे देखता हूँ मैं हरकत , कोई मेरा.. और उसके खत...!! इस रिश्ते पर महर उन लफ्जों की है नहीं करिश्मा कोई तेरा या मेरा , सामने एक-दूजे के न दिखे कोई जादू पर खुद को कैसे तूने लफ्जों में उकेरा | थोड़े तो खुलें अब लब भी तेरे नयन भी उठें अब नयनों पे मेरे ., है लफ्जों को जीवित करने की हसरत , कोई मेरा.. और उसके खत...!!