जो है नशा ये यार की
आपके इश्क-खुमार की,
मैं हर रात ढूंढता फिरता हूं
है कहाँ इन्तहा प्यार की..!!
तेरी मखमली बांहों की छुअन में है
या आग लगी इस अगन में है,
मैं नैना तेरे तकता हूं
तेरे नयनों से लागी लगन में है...
बस मंज़ूर राहें जो जाती तुम तक
है मंज़ूर साथ इंतजार की,
है कहाँ इन्तहा प्यार की..!!
तेरे होंठों पे छाई लाली में
या गालों की उन उजाली में,
तुझसे न थमते अहसासों के
झूमते मन मतवाली में...
वो ईश्क भरे बदराओं से
बारिश होती इज़हार की,
है कहाँ इन्तहा प्यार की..!!
दिल में बसे तेरे मिसालों में
शरारतों के उड़ते गुलालों में,
ख्वाबों की हसीन यात्रा और
हकीकत से भय उजालों में...
हर निशा मिलन की बेला प्रेयसी
हर दिन आवाज पुकार की,
है कहाँ इन्तहा प्यार की..!!
तेरी बातों पे आती आहों में
विभावती के प्रेयसी गुनाहों में,
है तुझको ढकती फूलों की खुशबू
तू हाथ पकड़ती राहों में...
अपनी सांसों से गीत मैं गाते चलूं
तेरी तारीफों में झूमते मलहार की,
है कहाँ इन्तहा प्यार की..!!