बरसती मल्हार सी मुस्कान
कुछ और नहीं बस तेरा ग्यान
संग प्रेम जिसके हुआ परवान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!
मन की हलचल धड़कन की कम्पन
खोई सुध-बुध और खोए से हम
जब प्रेम खुशी का मिला प्रमान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!
खुबसूरती की पराकाष्ठा प्रेयसी
तुम पाक हृदय पाकीज़ा प्रेम
ओर जिसकी बाहों ने लूटा मान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!
समर्पित खुद को मैंने जैसे
घुटनों पे गिरके लुटा दिया
पर जीत का जिससे मिला मुकाम ,
एक वो पल ओर सिर्फ तुम..!!
जिनपे सजती मुस्कान तेरी
उन पंखुड़ियों का यूँ टकराना
धड़कनों का जब हुआ मिलान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!
मिला जो अनमोल साथ है तेरा
विश्वास-प्रेम जो बनाया तुमने
आजीवन सीने में हो रुहान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!
और ढूढ़ें ये जिसको नज़रें मेरी
ये हृदय लगाए पुकार जिसको
जिस रिश्ते पर होता है गुमान ,
एक वो पल और सिर्फ तुम..!!