कटाक्ष आज़ादी के 70 साल जनता को है मलाल क्यों आता है चीन का माल पर सरकारें होती मालामाल।। आज़ादी के 70 साल लड़को पर है सवाल क्यों होते है बलात्कार पर हमें गर्व है , कि ये है देश के लाल।। आज़ादी के 70 साल जाति पाँति बढ़ती हर साल। पर हम है, होते रोज लाल ये आरक्षण क्यों यार।। आजादी के 70 साल जनसंख्या हुई अपार ना आया कोई बिल एक बार पर देश चाहिए विकसित यार।। आज़ादी के 70 साल पेड़ काट रहें सालों साल अब तो नहीं है पानी और ताल पर होना चाहिए किसान मालामाल।।