पेड़ पुराने पात गिराकर नए को जगह देता है
इंसान पुराने याद मिटाकर नए को जगह देता है
उफ़ान पे बहती नदियों ने किनार बहा डाला है
हवा से खेलते मौसम ने तूफ़ान बना डाला है
लापरवाह अलावों ने घर-बार जला डाला है
जश्न मनाते यौवन ने बचपन को भुला डाला है
बढते रहने का फ़ितूर जो है वो सब करवा देता है
इंसान पुराने याद मिटाकर नए को जगह देता है
वक्त के झोंके मीनारों के रंग उड़ा देते हैं
मुनाफ़ाखोरी बाज़ारों को ढंग जुदा देते हैं
फ़िरंगी जूतों ने रंगोली बेअफ़सोस बिगाड़े है
पत्थर के जंगल ने फूलों के बागान उजाड़े है
बदलते रहने का दस्तूर जो है वो सब करवा देता है
पेंड़ पुराने पात गिराकर नए को जगह देता है
इंसान पुराने याद मिटाकर नए को जगह देता है