जमाने से नहीं शिकवा, नहीं कोई गिला मुझको

मैं कायम था इरादों पर, मिला झूठा सिला मुझको II 

मैं आशिक हूँ, आवारा हूँ, मैं दीवाना, हूँ सौदायी

पर दर्दे-दिल वो क्या जाने, जो हैं पागल कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------

 

प्यार कहते हैं किसको ये, जमाने में, न था, हासिल

देखा तुझको जबसे दिलबर, लगी तू प्यार की मंजिल II

तेरी कातिल अदाएँ ये, मेघ बन कर दिल पे छायी

सरस सावन की तू वर्षा, हैं सब प्यासा कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------


हुस्न का नूर तुझसे है, रूप से चाँद है रोशन

फिजाओं की नजाकत तू, बहारों में, खिला यौवन II 

होंठो पर है सुधा-रस, और नयनों में है मधुशाला

गजल तू है शायरी की, हैं सब शायर कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा-------------------------- 

 

तेरी चाहत में जानम हम, हुए हैं, ग़म के मयखाने

है चाहत की तरन्नुम पर, तू चाहत को न पहचाने II

तेरी खिलती हंसी से है, सनम गुलशन खिला मेरा

पर दिल तेरा है पत्थर का, हैं सब घायल कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------

        

नजरों में, ख्यालों में, दिल की धड़कन में तू छायी

मिला है मुझको नव-जीवन, जबसे जीवन में तू आयी II       

तेरा आना लगता ऐसे, जैसे ऋतुराज छाए हैं

ऋतुओं की तू तो रानी, है सब पतझड़ कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------

     

तू मय बन कर उतरती है,  मेरी आँखों के प्याले में

तेरा चेहरा नजर आए,  चिरागों के उजाले में II         

तेरी होंठाें की ये सबनम, मन को मदहोश करती है

और तन तेरा है चंदन का, हैं सब विषधर कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------


मेरा जीवन हंसी था ये,  इसका आगाज था कातिल

मिली मुझको जबसे हमदम, लगी तू हुस्न की महफिल II        

रंज मुझको तो होती है, तेरे इस गाल के दिल से 

अधर तेरे हैं नीरज रज, हैं सब भंवरा कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------

        

अब तो बस हर घड़ी जानम, तेरे सपने निगाहों में

दिवस में याद तेरी है, रात तेरी पनाहों में II        

बना लो मुझको अपना तुम, यही अरदास तुमसे है

तू पावन राह जन्नत की, हैं सब पापी कहें मुझको II

जमाने से नहीं शिकवा--------------------------


                       ---------@ShashankMy.