तुम बिन अब जाऊँ कहाँ, कहीं न आए चैन

यादों में अब तो सनम, बीत रहे दिन-रैन।।

बीत रहे दिन रैन, मन कहीं और न लागे

रहता नित बेचैन, तेरी ओर ही भागे।।

आ जाओ अब ‘सनम’, हुआ जीना नामुमकिन

कसम खुदा की सुनो, रह न पाऊँ अब तुम बिन।।


----विचार एवं शब्द-सृजन----

----By---

----Shashank मणि Yadava’सनम’----

---स्वलिखित एवं मौलिक रचना---