मानव का ये जीवन है, अनमोल धरोहर पर

शिक्षा बिना ये मानव, पशु के समान है ।।

 

शिक्षा ही बनाती है, इंसान को एक मानव

उसको निखारती है, देकर के ज्ञान-वैभव ।।

अच्छे-बुरे का निर्णय, करना हमें सिखाती

अज्ञानता के तम में, दीपक समान है ।।

 

शिक्षा ही सिखाती है, मानवता सबसे उपर

माँ-बाप के चरण हैं, भगवान से भी बढ़कर ।।

दुनिया कुटुंब अपना, सबका है एक दाता

इंसानियत हमारा मजहब, परम धरम है ।।

 

शिक्षा अगर गलत हो ‘कसाब’ पैदा होते

शिक्षा का मिले आँगन, डाकू, ‘बाल्मीकि’ बनता है ।।

 

---विचार एवं शब्द-सृजन---

---By---

---Shashank Mani Yadava ‘सनम’---

---स्वलिखित एवं मौलिक रचना---