दुनिया ये रिश्तों की, रिश्ते हैं भ्रम के अब
बाकी रहा न, कोई अपनापन ll
रिश्ते जो होते थे, खून के सदियों से
मतलब के खंजर से, घायल हुए अब ll
जितने भी नाते हैं, ओढ़े हुए वो हैं
भ्रम की एक भीनी चदरिया ll
सबको ये लगता है, सब उसके अपने हैं
लोभी पर सारी नगरिया ll
प्रेम जो रमता था, सबके दिलों में, अब
वो तो गया कब का मर है ll
जितना है, जिससे अब काम बने, जग में
उससे है, उतना मिलन अब ll
न कोई साथी, न दिलबर, बाराती अब
सारी है मतलब कि दुनिया ll
काम पड़े तो सब, मिलते गले अब हैं
फिर भूले घर की डगरिया ll
किसको कहें अपना, किसको पराया
ये भ्रम, अब दिल को रुलाता ll
सूरत की आँधी में, खोई अब सीरत है
मन से न मन मिल पाता ll
भाग रही दुनिया, दौलत के पीछे है
कंधे पर रिश्तों की गठरी ll
नौबत जहाँ आयी, दौलत या रिश्ते, फिर
दौलत ने पायी है पटरी ll
मर गई मानवता अब, बातों में नफरत यूँ
कातिल है, सारी नजरिया ll
खून के प्यासे हैं, शिक्षित जो मानव हैं
न जाने कैसी पढ़इया ll
अब तो ‘सनम’ सुन लो, ऊब चुके हम हैं
जीवन है लागे जहर सा ll
'रिश्ते हैं भ्रम के' या 'भ्रम में ही रिश्ते' हैं
दे तू जरा कुछ मर्म सा
दे तू जरा कुछ मर्म सा ll
- - - - - - @ShashankMy

