नयन-नयन के खेल में, नयन हुए लाचार

नयन, नयन से मिल गए, करें प्रीत व्यापार।।

करें प्रीत व्यापार, खेल चुपके से करते

लूट रहे रस अधर, नहीं हैं प्रेमी थकते।।

कहत ‘सनम’ सुविचार, प्रीत बिना सूना चमन

खिले दिलों में प्रीत, ज्यों मिले दो जवां नयन।।

----विचार एवं शब्द-सृजन----

----By---

----Shashank मणि Yadava’सनम’----

---स्वलिखित एवं मौलिक रचना---