सुख-दुःख, हर्ष-विषाद के दल से, जीवन-वृक्ष सतत गतिमान
सृष्टि-सरित का सरस-सलिल, दिन-रात, निरंतर प्रवाहमान।।
मोहक, प्यारा, भू-धन, वैभव, ईश्वर की सर्वोत्तम रचना
पर मानव को परम शक्ति दे, प्रभु ने नर को किया महान।।
नारी को दिया बीज सृजन का, पुत्र-रत्न का दिया अधिकार
पुरुषों को दी जिम्मेदारी, समझ-पुष्प का दिया उपहार।।
एक हाथ सामर्थ्य दी इतनी, कुटुंब-मोती रखो सजाय
दूजे हाथ कहा नर-नीरज, पशु, पक्षी, का करो कल्याण।।
सारे प्राणी में तू मानव, श्रेष्ठ, बड़ा है, बुद्धिमान है
अवनि और अम्बर में तुम सा, और नहीं कोई गुणीवान है।।
मानवता न विसराना तुम, अन्न-सुधा चाहे मिले तनिक कम
तेरे मन-मयूर में क्षमता, गलत-सही का करे निदान।।
अपने हस्त-कमल से मानव, दुनिया में खुशियाँ फैलाओ
दिल-अम्बर की खिली परिधि में, समृद्धि का चाँद खिलाओ।।
मत भूलो सारी दुनिया का, राम-रतन रखवाला है
मानव-धर्म है सबसे ऊपर, धर्म ही जग का कृपा-निधान।।
---विचार एवं शब्द-सृजन---
---By---
---Shashank मणि Yadava ‘सनम’---
---स्वलिखित एवं मौलिक रचना---
