खुशियों के पल, बीत चुके हैं

लम्हे मोहब्बत के, टूट चुके हैं ll

सफर में बस, तन्हाइयां बची हैं

जिंदगी की जंग से, मन अब हार चुका है ll

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है l  

जितने भी थे अपने, अब पराये हो चुके हैं

दौलत की चाह में, कसाई हो चुके हैं ll

अपनेपन का फलसफा, अब रूठ चुका है

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है ll  

भाई, भाई का, दुश्मन बन गया है

हिस्से की चाह में, रक्तिम खंजर बन गया है ll

लहू की इस सरिता में, भाई-चारा डूब चुका है

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है ll  

इज्जत-ए-इंसान का, पैसा हो गया है

प्यार का प्यासा, अब दौलत का भूखा हो गया है ll

बेटी की डोली, माँ-बाप का श्वेत वसन बन चुका है

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है ll 

भाई, बहन को, नीलाम कर रहा है

सरे बाजार, बेनकाब कर रहा है ll

रक्षा-बंधन अब, इतिहास बन चुका है

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है ll 

विश्वास की डोर, अब टूट चुकी है

मारकाट की चहुंओर, भोर हो चुकी है ll

इंसानियत का सूर्या, कब का डूब चुका है

ऐ जिंदगी अब, तुझसे दिल ऊब चुका है ll

 

---------@shashankMy.