तारों की हर रात नवाबी होती है
गांवों की हर बात गुलाबी होती है।।
सरसों के पीले फूलों की आभा से
खेतों की हर पात शराबी होती है।।
आलू के खेतों में मटर के पौधों की
देखो तो हर पांत शबाबी होती है।।
धनिया की खुशबु से मन बौराया है
साग, चना हर जात कबाबी होती है।।
गांवों की गलियों में यारों हो आना
शहरों की हर बात किताबी होती है।।
----विचार एवं शब्द-सृजन----
----By---
----Shashank मणि Yadava’सनम’----
----स्वलिखित एवं मौलिक रचना----

