जिंदगी तू ही बता, तुझको क्या पेश करूँ

अब तक तो तूने हैं दिये, दर्द के अफसाने मुझे ll 

हर सफर रखे हैं, मैंने मजबूती से कदम

 खींचकर अपनो ने, हरदम गिराया है मुझे ll

 बिना किसी स्वार्थ के, प्यार लुटाया सब पर

 पर जाम नफरत का, यारों ने पिलाया है मुझे ll

 लाख कोशिश कर लूँ, रिश्ते बचाने के लिए

 पर सारे रिश्तों ने, खुदगर्ज बताया है मुझे ll

 ऐसा नहीं है 'सनम', कि, दिल मेरे पास नहीं

 पर लोंगों की चालों ने, पत्थर का बनाया है मुझे ll

 देख लो तुम भी 'सनम', ग़र यकीं मुझ पे नहीं 

रीति ये सारी सुनो, जग ने सिखाई है मुझे ll

 तुमको यदि शौक 'सनम', खुद को आजमा लो जरा

 'जैसे को तैसा' अब तो, देना आता है मुझे ll  


-----------@ShashankMy.