सनम तेरी रज़ा यही
तो जी भर के कोस ले ll
प्यार न रहा हो दिल में
नफ़रतों को खोल दे ll
है समय की चाल ये
है मेरी नियति यही ll
यूँ बुरा कहो मुझे
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
गर्दिशें समय की है
खुदा की ये मजाल है ll
कर बुरा या फिर गिला
न मुझको अब मलाल है ll
प्यार जैसा था किया
वो दिल से है मिटा नहीं
ख्याल है, बुरा कहो
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
पहली बार जब मिला
अजब सा तुझमें आब था ll
हुस्न तुझमें था ग़ज़ब
यूँ लगता माहताब था ll
तुझसे मिलने-जुलने का
शुरू जो सिलसिला हुआ ll
तुम चले गए सनम
पर सिलसिला गया नहीं ll
शौक से कहो बुरा
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
मिलने लगा जब सनम
तभी तेरा नशा हुआ ll
तेरी रंग-ए-सीरत पर
दिल मेरा फिदा हुआ ll
वो अदब से चलना तेरा
मुस्कुरा कर बोलना ll
ले हया की मयकशी को
नेत्र का निहारना ll
पर गिरा नयन का नीर
नीर तुझमें है नहीं ll
लाख तुम कहो बुरा
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
तेरी प्यारी बातें सब
कनखियों की बिजलियाँ ll
शब्द की लचक तेरे
बदन की सारी तितलियाँ ll
सब के सब खिलाफ मेरे
कर रहे थे मस्तियाँ ll
प्यार बस हुआ मुझे था
पर तुझे हुआ नहीं ll
है अदा बुरा कहो
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
ग़र तुझे तमन्ना थी
यूँ, किसी पनाह की ll
जो रख सके सलामती
तेरे शब-जमाल की ll
तो बेफिक्र कह देते
वादा था, मुकरता ना ll
बनकर तेरा हम साथी
साथ तेरा देता ना ll
क्यूँ दिया मुझे जखम
जखम तुझे दिया नहीं ll
ज़िद है, तो बुरा कहो
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
प्यार का तेरे शशि
खिलेगा, है मुझे यकीं ll
तेरे अंजुमन में पर
रहूँगा मैं कभी नहीं ll
मगर, न भूलोगे सनम
मेरी निगाह-ए-सब्र को ll
तेरे लवों पर जो लिखी
गज़ल की हर नज्म को ll
जो वफ़ा तूने किया तो
बेवफा भी मैं नहीं ll
कह दिया मुझको बुरा
पर 'दिल का मैं बुरा नहीं' ll
---------@ShashankMy.

