धड़कन नहीं तुम मेरी, मेरी जान हो, चाय नहीं कुल्हड़ की तुम, मेरी चाह हो

कैसे बताऊँ मैं तुझको, कितने उपकार हैं, तेरे बिना चाय डार्लिंग, जीना दुश्वार है ।।

 

रोज सबेरे तुझे, होंठों से मिलाऊँ, धीरे-धीरे, हौले-हौले चुस्की लगाऊँ

तू भी उतने प्यार से, रग में समाए, ऐसे भरे ऊर्जा तन में,दिन बन जाए ।।

 

वैसे तो नशा तेरा, एकदम शराबी है, साथ पकौड़े के पर, ठाठ नवाबी है

चिप्स, पापड़ गर जो मिले, तेरा जवाब नहीं, ऐसे लुभाए मन को,जिसका हिसाब नहीं ।।

 

ब्रेड के बदन में जालिम ऐसे समाए, उसके वजूद को तू, खाक में मिलाए

नीर के समीर से तू, सज के निकलती है, चीनी से मिठास लेकर, दिल में उतरती है ।।

 

ऐसे है कामुक तेरा, रंग ये हल्का, स्वाद का यौवन उस पर, करे नयन-मटक्का

दूध की सफेदी पाकर, खुद को निखारे, चाय पत्ती काली करे, नैना कजरारे ।।

 

अदरक का रस तुझको, बना दे रसीली, उस पर इलायची कर दे, कमसिन, छबीली

एक बार जो इस तेरे, चौखट पर आए, तेरे मोह की सरिता में,डूबता ही जाए ।।

 

लाख करे कोई कोशिश,  छोड़ ही न पाये, गर न बनाये बीबी चाय, मार हो जाये

पर कभी-कभी तो डियर, तू भी गुस्साये, गर करें जो जल्दी जरा सी, होंठ को जलाये ।।

 

हॉट रहे हरदम तू तो,  हॉट ही है भाये, बच्चे, बूढ़े, लड़का, लकड़ी, सबको सताये

नुक्कड़ पर तेरी संसद, देश को चलाए, कैसे, किसे, क्या, करना है, तू ही सुझाए ।।

 

देश का विकास प्रियतम, तुझसे जुड़ा है, जब तक रही कुल्हड़, में तब तक हुआ है

कितनी योजनाएँ देखो, तेरे संग चली हैं, जैसे-जैसे ठंडी तू हुई, वो भी हुई हैं ।।

 

पीएम और सीएम यहाँ, तू ही बनाती, बिना ओट पड़े तू तो, सपथ दिलाती

गाँव के सारे नेता, तुझसे जुड़े हैं, नुक्कड पर उनकी किस्मत, तू ही तो लिखे है ।।

 

न्याय के प्रणेता डार्लिंग, जितने वकील हैं, सच कहूँ तो सबके सब, तेरे मुरीद हैं

कोर्ट में बहस की शैली, तेरे ही देन है, जो रुका जितना नुक्कड़ पे, उसका उतना नेम है ।।

 

बड़ी समझदार भी तू, सबकी परवाह करे, तेरी दया-दृष्टि से, कितने घर में चूल्हे जलें

बच्चों की किताबें सारी, बाबा की दवाई, खुद को जो बेचा तूने, तब हैं ये आयी ।।

 

तेरे अहसान कितने, कैसे मैं बताऊँ, तेरे बिना जीवन शायद, जी ही न पाऊँ

मेरी गुजारिश तुझसे, तुझसे इल्तिजा है, अपना प्यार देते रहना, जो अब तक दिया है ।।

 

 

---विचार एवं शब्द-सृजन---

-----By-----

---Shashank मणि Yadava 'सनम'---