माता का अभिमान है,
दो घर की है शान।।
जिस आँगन बेटी पले,
आँगन बड़ा महान।।
आँगन बड़ा महान,
सदा वैभव ही बसता।।
सुख, उन्नति, उल्लास,
हमेशा घर में सजता।।
कहत ‘सनम’ सुविचार,
बेटी भाग्य-विधाता।।
जो बेटी को जने,
धन्य वह कोख व माता।।
--विचार एवं शब्द-सृजन--
SHASHANK मणि YADAVA’सनम’
---स्वलिखित एवं मौलिक रचना---

