माॅं
दिन में सूरज तो
रात में चांद है माॅं
तेरी रोशनी से
रौशन जहान है माॅं
तेरे अक्स से
मेरी पहचान है माॅं
मैं छोटा सा परिंदा
तू आसमान है माॅं
हर समस्या का
तू समाधान है माॅं
तुझ से ही होठों पे
मुस्कान है माॅं
तेरे कदमों में
दुनिया जहान है माॅं
धरती पर तू
भगवान है माॅं
दिन में सूरज तो
रात में चांद है माॅं
शशांक कुमार

