मॉं बाप


मां होती है स्पांन्ज सी,

देखने में मुलायम,

छूने में मुलायम,

और....

वक़्त के थपेड़े झेलने के बाद भी मुलायम...


बाप होता है नारियल सा,

बाहर से सख्त लेकिन अन्दर से मीठा और मुलायम,

किन्तु अन्दर झांकने की जहमत कौन करे,

फकत, इतनी सी बात समझने के लिए....