हर रोज सादगी से,रिश्ते पनप रहें हैं
कुछ मेरे कुछ तेरे, मन के मंदिर में 
संवार लूंगी जीवन मैं, तेरे स्नेहकी छांव में
बन जाना देवता तुम,बह जाऊंगी इस भावमें।।

छोटी हूं उम्र में, हर बात सीखा देना तुम
संवार लूंगी जीवन मैं, साड़ीका प्लेट संवार देना तुम।
करदूंगी समर्पित स्वयं को, प्यारसे अपना लेना तुम
रूठ जाऊं नादानी में, अधिकार से समझना तुम।।

कभी जो यादों पर, महत्वकांक्षा की धूल पड़े
जीवनके कठिन पथ में,आशंका की शूल पड़े
संगिनी समझ कर अपना, दो फूक प्यार का मारना
अच्छाइयों के प्रभाव से,    विघ्न सारा हटाना तुम।।

                     #khankhan_piyush