हर रोज जिंदगी मांगती है एक हिसाब
छिटक कर गए हुए हर लम्हे का, जकड़कर
बैठी हुई सब बातों का
सूखी सी हंसी का, भीगी उदासी का
हिसाब मांगती है
चली आती है मुझे अकेला पाकर
टटोलती है माथे की सलवटों में कुछ
पलटते हुए पलकों के पन्नों को
ढूंढ लेती है कई बेइमानियां, गुस्ताखियां
कह देती है फिर हंसकर ' तुम हो अल्हड़ '
पर मैं फिर मांगूंगी हिसाब किसी और दिन।
विकाश शर्मा

