हुआ है एक योद्धा जो कभी झुका नहीं,
हुआ है एक भाला जो कभी रुका नहीं

हुआ है एक योद्धा जिसने घास की रोटी खाई है,
हुआ है एक योद्धा जिसने जमीन पर सो राजपुताने को आजादी दिलाई है

हुआ है वह चेतक जिसकी तापें हिंद में गूंजा करती थीं,
हुए हैं वो महाराणा जिनकी दहाड़ से मुगलों की हृदयगति कांपा करती थी

हुए थे वो मुगल जिन्होंने सिर्फ चाटुकारिता पाई थी,
हुए थे वो "महाराणा" जिन्होंने राष्ट्रभक्त प्रजा पाई थी

हुए थे वे आक्रांता जिन्होंने सिर्फ लूट पाट चाही थी,
हुए हैं वे महाराणा जिन्होंने चहुं ओर खुशहाली लाई थी

हुआ था वो अकबर जिसने हिंद को कुचलने की नीति बनाई थी,
हुए हैं वो महाराणा जिन्होंने अकबर को 1576 में धूल चटाई थी

हुए थे वे नीच जिन्होंने छल किया राणा ने उन्हें उनकी औकात याद दिलाई थी,
हुए था वो सैन्य दल जिसने लड़-मर रजवाड़े को जीत दिलाई थी

हुई है वो प्रजा जिसने प्राण तो न्योछावर कर दिए लेकिन अपने धर्म पर आंच न लाई है ,
हुईं हैं वो #वीरांगनाएं जिन्होंने "#जौहर" कर लिया लेकिन अपने घराने पर आंच न लाई है

हुए हैं वो महाराणा जिन्होंने हिंद को शान दिलाई है...
हुए हैं वो महाराणा जिन्होंने धर्म की लाज बचाई है.....
हुए हैं वो महाराणा जिन्होंने मुगलों को धूल चटाई है......