समय बहुत तेज़ चला और मैं अत्यंत धीरे
प्रकृति ने मुझे समय के साथ रखने का प्रयास किया
मैंने ही अपनी गति न छोड़ी
समय फिर मुझसे आगे निकला
प्रकृति ने हर बार निश्छल भाव से मुझे समेटा
मैं हर बार समय के मोह में बंध कर बिखरा
समय को प्रकृति से बलवान समझा
शायद बचपन से यही सुना था
आज भी समय का लोभ प्रकृति से पृथक कर देता है
