मन की बात करने को एक सहेली चाहिए,
बिना किसी पूर्वाग्रह के मेरी बात जो समझे ऐसा साथी चाहिए,
मेरी मन की उलझन चाहे सुलझा न सके मगर उसे समझे वो समझदार चाहिए,
सुबह से शाम तक जो बातें चुभती हैं मुझे तीरों की तरह ,उस चुभन पर अपनी मीठी वाणी से जो लगाए मरहम ऐसा हकीम चाहिए,
सूरज सी तपती रूह में शीतलता भर दे ऐसा चंद्रमा चाहिए ,
बाज़ आए बेदर्द अपनो के बर्ताव से ,कोई पराया हमनशीं, हमदर्द, हमसफ़र चाहिए।

