आपहो तो मैं हूँ ! मुझमे ऐसे बसे हैं आप बनके मेरे खुदा,

मैं करू इबादत  या इल्तज़ा ,पूजूँ और पढूं नाम का जिनके कलमा, मेरे वो आपही हैं खुदा ,

धड़कन बन के रहते हो दिल में,बनके सांस चलते हो मुझमे,

रहूँ भीड़ में भी मैं तन्हा याद में जिनकी खोकर 

मुझे अपने से भी जुदा करने वाले 

,वो आपही हैं ऐसे मुझे अपना बनाने वाले मेरे खुदा

नजरें देखे मुझे आपकी , मैं जिन चरणों में देदूं प्राण अपने ,

मांगू और नही बस कुछ भी मेरी इतनी तम्मना पूरी करने वाले वो आपही हैं मेरे खुदा

आपहो तो मैं हूँ ! मुझमे ऐसे बसे हैं आप बनके मेरे खुदा