कब ,कैसे और क्यों के जाल में
रह जाते माता पिता के सपने अधूरे ।
कब अपने लक्ष्य मिट जाते
कब बच्चे बड़े हो जाते ।
कैसे यह करें कि सब उन्हें मिले
कैसे यह लगे कि उन्हें सब मिले ?
क्यों स्वयं पर व्यर्थ निभायें
क्यों ना ,यह भी उन्हें ही दिलायें ?
उनकी जीवन की परीक्षाओं में
क्यों ना हम शामिल हो सकें ?
कैसे समय गतिमान है
कब पथातीत हो जातें हैं
कब बच्चे बड़े हो जाते हैं ।
