कभी यह तो नहीं कहा तुमसे
अजनबी बनकर क्यों रहे तुमसे
शब्द जब निशब्द उद्बोधित हो चले
आँखों ने जहाँ खोल दिया तुमसे ;
क्षण उस प्रतिपल से मन को सिहराती है
नजरों ने जब बाँध लिया तुमसे
आज भी वह पल वहीं स्थिर हो
सुंदर प्रतीकरूपी पद्य में रुक गया जैसे ;
समय इस संदेश की लहरों को
मौन की अभिव्यक्ति में परिभाषित करेगा ,
हृदय की अनुभूतिरूपी यह भाषा
क्या कब किसी मन को तरंगित करेगा ?
