पथ सही ही तो था
जिस पर चलना सिखाया।
चलते जब वे साथ थे;
हर कदम में विश्वास था।
अविश्वास के पलों में
उनकी ही निःशब्द शक्ति थी
क्षमताएँ उनकी ,सब अपनी लगती थी ।
ऐसे लगे कि जब कुछ कहें
तो सब हो सके
जो हम माँगे
वह पहुँच में लगे ।
आज़ पिता के बिना गगन स्याह है,
विश्वास का सागर , मरूवर बाँझ है ।
गोवर्धन की छाया कही गुम हो चली ,
मनःस्थल क्षणिक ग़म में भी स्तब्ध है ।
कहें जो भी , वक्त ग़म भुलाता है ,
वक़्त ने ही अब , ग़म से ग़म दहर कर दिया ।
वे यहीं तो हैं आज़ भी महसूस होता है ,
पर् वे नहीं तो हैं आज़ मन किलकता है ।
सब सकते में , ख़ुद से ही छुपते हैं
आख़ों में नमी आने से डरती है
हृदय अब कहीं धक सा रहता है ।
अकेले होने का अहसास सुना करते थे
अकेलापन अब पल पल खटकता हैं।
