गोद में जब चढ़ें तो आसमान सा लगे

ज़मीन ना दिखे ,डर में अतुल संसार सा लगे ;

जो भी थे वे मानव ही तो थे

पिता मेरे एक इंसान ही तो थे ;

क्यों वह संबल छूट ही गया

आज अब लगे सब टूट सा गया ;

अंधेरों में जब भी घिरे

उनका साथ एक नई रोशनी दे जाता ;

जीत का अर्थ उन्हें बताना रह गया

बात जैसे की ही नहीं ,उन्हें बुलाना रह गया ;

हर सुबह एक नई उम्मीद सी लगे

काश कहीं उनकी आवाज़ ही मिले।