उसके घर का पता उन गांवों की मुस्कान है
नक्सल साये में रहे ,आज सफलता की पहचान है !
निकलें जब उन राहों पर ,बरबस ही वह दिखे,
भीड़ में मुस्कुराते हर अबोध की चेहरे में
स्कूल के बच्चों की खिलखिलाहट में ;
किसी बुजुर्ग महिला की गलबहियों में ,
नवाबी अदब में लहरती सी वह
आत्मरत पर समग्र जग से भिज्ञ वह ;
अजनबी दुनिया में विजयपताका ले
अविरल अज्ञानरूपी रण की अजातशत्रु ;
इमरोज़ की अनजानी अभिलाषा से
क्यों यह अमृता अनभिज्ञ है ?
