एक कविता लिखता हूँ मैं
देश की खुशहाली की
तिरंगे के तीनों रंगों की
रंगों से सराबोर
खेतों की खलियानों की
खिल उठी धान की बालियाँ
खिल उठे चेहरे किसानों के
एक कविता लिखता हूँ मैं
देश की खुशहाली की
खेत जोतते किसान
और सीमाओं पर सीना तानें
शहीद हो रहे जवानों की
एक कविता लिखता हूँ मैं
देश की खुशहाली की
सारी दुनिया में
अपने कौशल और तकनीक का
परचम लहरा रहे हुनर मंद युवाओं की
एक कविता लिखता हूँ मैं
देश की खुशहाली की
