उसके हुस्न से ज़्यादा, मेरा जश्न ए हाल अच्छा है,
हसन कहलूँ या उसका कमाल,अच्छा है?
ये झुल्फ़े,ये हँसी,ये अदायें,ये क़मर,तो कुछ नहीं मेरे दोस्त
उसके चेहरे से ज़्यादा उसकी आँखों का ज़ाल अच्छा है
रक़ीबों से ज़्यादा अभी भी खबर है मुझे उसकी...
ये गुनाह से ज़्यादा मलाल,अच्छा है
उसकी याद में अक्सर रातें जाग कर काटी है
और वो सवाल पूछती है..
मेरा हाल? अच्छा है?
सच कहूँ,या ना कहूँ?
उसका ही तो सुलूक था,
अब दिनभर व्यस्त रहता हूँ
मगर ढलती शाम आए जो
उसकी याद का वो आराम अच्छा है
कुछ काम,कुछ नाम का सोचूँ
शाम ढलते ही इक ज़ाम का सोचूँ
उस पल आए शरद जो अहसास तुझको
ये रंज ए ख़ुशी,ये शान ओ सोखत
रख ले सब...अरे मेरा आशिक़ों की बस्ती में तो नाम अच्छा है
कोई कहो उससे,उसे यक़ीन तो दिलाओ
वो ग़र नहीं समझती,उसे फिर समझाओ
उसका ग़ुरूर उसका जहाँ अच्छा है
मगर मेरी फ़सादों से ज़्यादा भी मिरा ईमान अच्छा है।।

