जिस दिन दरगाह में तेरी फरियाद नहीं होगी

वो जिंदगी मेरी कोई आम नहीं होगी.......

जब रुक जाए बरातों में कहीं जनाजे उठना।

तब बहेगा फलक से नूर ए खुदा का झरना

जब महखानो में गमों की कोई शाम नहीं होगी,

वो जिंदगी मेरी कोई आम नहीं होगी....

जब सूखे पत्तों के पास में बरसात नहीं होगी

और दरिया किनारे कोई नांव नहीं होगी

वो जिंदगी कोई आम नहीं होगी

तब ना सूखने की चिंता,ना डूबने का भय हो,

चलता रहूं मैं जैसे हाल ही उदय हो

जब हार कर भी मेरी कभी हार नहीं होगी

वो जिंदगी मेरी कोई आम नहीं होगी

जब डर भी डर जाए, मुझसे दिल भी ना घबराए

और लड़ता रहूं मैं तब तक,

उम्मीद-ए- किरण की शाम नहीं होगी

बस वही जिंदगी कोई आम नहीं होगी।। - शरद