जो सोचूं हिंदी में सोचूं
जो बोलूं हिंदी में बोलूं
हिंदी मेरी बड़ी महान
जग जग की पहचान कराएं
मानवता का पाठ पढ़ाएं
मुझसे नए गीत रचवाएं
जन्म लिया हिंदी के घर में
जो सोचूं हिंदी में सोचूं
जो बोलूं हिंदी में बोलूं
निपट अबोध हूँ पर हिंदी ने
मुझसे नए गीत रचवाएं
आत्मा के आँसू का अमृत
जब बोलूं हिंदी में बोलूं
हिंदी के घर जन्म लूं मैं
जन्मों का क्रम चलता जाए
हिंदी कितना ऋण है मुझ पर
साँसों साँसों चुकता जाए
जब जागूं हिंदी में जागूं
जब सो लूं हिंदी में सो लूं।।
