क्या श्राप हुआ नारी होना?

या अभीशाप हुआ नारी होना |

 

तुम गुड़िया हो, मासूम हो,

पर कई नजरे तुमको पकड़ रही।

तुम चाँद की शीतल छाया हो,

पर कई जंजीरे तुमको जकड़ रही॥

 

काले साए तेरे जिस्मों पे,

लहू नाखून से छोड़े जा रहे।

कर नापाक तुझे इस दुनिया मे,

तेरे जिस्मों को हैं जला रहे।

 

तू अपने आंशुओ के गरल को,

घूंट-घूंट कर पिती जा रही।

अंदर ही अंदर तड़प रही,

पर वर्षो से पिसती आ रही॥

 

तुझे इल्म नहीं तेरी शक्ती का,

क्यूँ खामोश बैठी रो रही।

तुम रूप धरो अब दुर्गा का,

जो तेरे अंदर ही है सो रही॥

 

वध करो उस दुशासन का,

और इंसाफ करो तुम खुद अपना।

धो लहू से उसके, अपने केशुओ को,

शुद्ध करो तुम तन अपना॥

 

और हाँ,

ना श्राप हुआ नारी होना,

ना अभीशाप हुआ नारी होना।

तुझसे ही जीवन जारी हैं,

तुझसे ही दुनिया कायम हैं॥