कह दो ना, कि झूठ है ये, तुम गए नहीं कहीं

कि आओगे लौटकर अभी फिल्मों में कई।

कह दो ना, कि कोई बुरा सपना था वो मेरा

जो टूटते ही फ़िर ख्वाबों में आओगे यहीं।

कह दो ना, वो सच था, जो तुम हंसते थे

तुम्हारे जाने से कह रहे सब, झूठी मुस्कान थी कोई।

कह दो ना, इस दुनिया के आगे भी कोई जहां है,

कि तुम से मिलने, हम सब आएंगे वहीं।।