जब जीवन घुटन लगने लगे

तुम सांस बनकर आना


तनहा सफ़र में

मेरा साथ बनकर आना


पुर्णिमा की रात को

मेरा चांद बनकर आना


उदास लब पर

मुस्कान बनकर आना


सावन के महीने में

बरसात बनकर आना


बेचैन दिल में

सुकून बनकर आना


तड़पती नजरों में

मीठी नींद बनकर आना


अनजानी राहों में

कोई राह गुज़र बनकर आना


मेरे आखिरी सांसों में

तुम याद बनकर आना


इस बार आना तो

मेरा बनकर आना.....



शालू सिंह राजपूत