कुछ जानना है तुमसे इन सवालों के जवाब बताना ज़रा
बेचैन लगते हों कुछ दिनों से इस बेचैनी की वज़ह बताना ज़रा
इस दिल का बेहाल किसने किया बताना ज़रा
टूटा दिल है तुम्हारा तोड़ने वाले का नाम बताना ज़रा
जो याद बनकर विद्यमान है तुम्हारी यादों में उसकी खासियत बताना ज़रा
तुमने जिसके साथ वफ़ा निभाई थी उस बेवफ़ा का नाम बताना ज़रा
इन सांसों को अभी भी जिसकी आस है उस बेपरवाह की तारीफ़ बताना ज़रा
तुम्हारे चेहरे की जो मुस्कान थी, उस गुमसुदा का नाम बताना ज़रा


