कुछ चाहने वालों ने बोला भाई
लड़की बड़े घर से है आई
बस मायके में पढाई ही कर पाई
धीरे धीरे सब सीख लेगी भाई
ऐसे कैसे चलेगा गुजारा मेरी माई (माँ) ..
काम का क्या वो तो सारे सास कर लाई
लेकिन संस्कार और परवरिश कौन देगा भाई
सरकार ने कोई स्कूल इसकी नहीं बनायी
भगवान के घर देर है,अंधेर नहीं
कल तेरे भाई की भी होगी सगाई
मन्नत किसी माँ की भी पूरी करेगा साईं
फिर यही कविता पढ़नी पड़ेगी भाई...
