बहू आयी,बहू आयी
आते ही हाहाकार मचाई
कर ली थी उसने ज्यादा पढ़ाई
काम काज में नहीं थी अगुआई
खुद ही अम्मा बनने की ढिठाई
सास को उल्टे ताने सुनाई
माँ से अपनी रोज तारीफ पाई..
चापलूसी में पीएचडी कर आई
बोली से बस टपके मिठाई
हर बात पर रोने की अभिनय मशीन बनाई
आते ही रिश्तो में पड़ गयी खटाई
बाकी खासियत तो पहले ही बताई..
