कल यूँ ही उदास बैठी सोच रही थी अपने भूले बचपन को
चार दोस्त थे जिस जीवन में,उस मन के उपवन को
 
नादानियाँ कितना हसाती थी तब,जो व्यंग में भी नहीं आती आज
हसी के मारे आंसू आ जाते थे,उस भूले बिसरे जीवन को
 
एक याद से भी मुस्कान आती हैं ढेरो,दूर होने का तो बस अहसास है
बड़ी तो ये जालिम उम्र हो रही,
हम तो आज भी व्याकुल हैं बनने फूल,गवारा अगर उस बगियन को
 
बड़े होकर भूल गए हैं खुद को ,क्या से क्या होकर रह गए है 
हाथ पैर सब वैसे है,बस बोझ तलें दबायी है इस मोह वाले जीवन को